केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े से गिरकर यात्री घायल, डीडीआरएफ और वाईएमएफ टीम ने किया रेस्क्यू!!
सोमवार, 22 जून 2026 को केदारनाथ धाम से गौरीकुंड लौटते समय एक यात्री यात्रा मार्ग पर छोड़ी नामक स्थान के समीप घोड़े से गिरकर घायल हो गया। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरीकुंड द्वारा संबंधित बचाव दलों को दी गई।
सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (DDRF) एवं वाईएमएफ (YMF) की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत यात्री की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सोनप्रयाग रेफर कर दिया गया।
रेस्क्यू टीम ने घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया, जहां से उसे 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए सोनप्रयाग भेजा गया। घायल यात्री की पहचान चम्पा लाल (53 वर्ष), पुत्र लाशा राम, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ टीम की त्वरित कार्रवाई से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।