Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

"नगरासू गुरुद्वारा विवाद: वार्ता जारी, हेमकुंड और चारधाम यात्रा पर नहीं पड़ा कोई असर",, सेना की तैनाती संबंधी खबरें भ्रामक, प्रशासन और पुलिस लगातार कर रहे संवाद!! रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून को हुई घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि 20 जून को सूचना मिली थी कि नगरासू स्थित गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद और कहासुनी की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही घोलतीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के सेवादारों और वहां पहुंचे कुछ निहंग सिख यात्रियों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी और दोनों पक्षों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसी दौरान कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चले गए और उन्होंने वहां पहुंचने वाले मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति लगातार निहंग सिखों के संपर्क में हैं तथा उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और दो निहंग सिख छत से नीचे उतरकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अन्य लोगों से भी संवाद जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कई सूचनाएं तथ्यहीन और भ्रामक हैं। गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है और न ही किसी को बंधक बनाया गया है। गुरुद्वारे में लंगर सेवा पूर्ववत संचालित हो रही है। श्रद्धालु सामान्य रूप से गुरुद्वारे में आ-जा रहे हैं, ठहर रहे हैं तथा अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। अरदास सहित अन्य धार्मिक गतिविधियां भी नियमित रूप से संपन्न हो रही हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। सभी यात्रा मार्ग खुले हैं और कहीं भी यातायात बाधित नहीं है। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रभावित होने संबंधी कुछ भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों से शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सेना की तैनाती संबंधी चल रही खबरें पूरी तरह असत्य और भ्रामक हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

MORE NEWS

श्री केदारनाथ धाम से आज मंगलवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार🌹👏

श्री केदारनाथ धाम से आज मंगलवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार🌹👏

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 23, 2026

बड़ा हादसा : ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त.....शिवपुरी के पास एक वाहन नदी में समाया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन स्कॉर्पियो बताया जा रहा है।

बड़ा हादसा : ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर वाहन दुघर्टनाग्रस्त.....शिवपुरी के पास एक वाहन नदी में समाया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन स्कॉर्पियो बताया जा रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 23, 2026

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला।

✅ दोनों मुकदमों की जांच चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपी गई।
✅ जांच की निगरानी एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर करेंगे।
✅ सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार पर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान करेंगे।
✅ दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करती है तथा हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से जारी हैं। श्रद्धालुओं के धार्मिक प्रतीकों और गुरुद्वारों में संगत-लंगर व्यवस्था पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है।

#Karnprayag #HemkundSahib #CharDhamYatra #UttarakhandPolice #Rudraprayag #BreakingNews

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला। ✅ दोनों मुकदमों की जांच चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपी गई। ✅ जांच की निगरानी एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर करेंगे। ✅ सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार पर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान करेंगे। ✅ दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करती है तथा हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से जारी हैं। श्रद्धालुओं के धार्मिक प्रतीकों और गुरुद्वारों में संगत-लंगर व्यवस्था पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। #Karnprayag #HemkundSahib #CharDhamYatra #UttarakhandPolice #Rudraprayag #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 22, 2026