हसनपुर: रहरा के गांव पौरारा में जन्माष्टमी पर डीजे की धुन और झांकियों के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
रहरा थाना क्षेत्र स्थित पौरारा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस मौके पर पूरे गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर ग्रामीण जमकर थिरकते नजर आए। यात्रा में शामिल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े कई सुंदर और मनमोहक नाटकीय रूप प्रस्तुत किए.