जैतहरी: जैतहरी के वार्ड 1, 2 और 3 में सफाई अभियान, नालियों की सफाई, कचरा उठाव व कीटनाशक का छिड़काव किया गया
नगर परिषद जैतहरी द्वारा लाइनपार के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 के आवासीय क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा एवं मलबा उठाव तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। अभियान से वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ मच्छर एवं कीटजनित संक्रमण की रोकथाम का प्रयास किया गया।