जशपुर: जशपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती, जिले के 67 पटवारियों पर कार्रवाई, ब्रेक इन सर्विस के साथ वेतन भी रुका
जशपुर में हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के अलग-अलग विकासखंडों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों की अनुपस्थिति अवधि को ब्रेक इन सर्विस मानते हुए कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के मुताबिक जशपुर, मनोरा, दुलदुला और पत्थलगांव के 50 पटवारियों पर कार्रवाई हुई है। वहीं बागबहार के 13 और बगीचा के 4 पटवारियों पर