हाईवे पर अतिक्रमणियों में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी- जिला कलक्टर
सलूम्बर,10 जुलाई। सलूम्बर कलेक्टर मुहम्मद जुनैद के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा ने राजस्व टीम का गठन कर हाईवे और विभिन्न मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को तुरंत प्रभाव से हटवाया है। इस कार्रवाई से अतिक्रमणियों में हड़कंप मच गया है।
*लगातार कार्रवाई में इन स्थानों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त*
सलूम्बर नवनिर्मित जिला अस्पताल के पास किये गये समस्त अतिक्रमणों को राजस्व टीम द्वारा कार्रवाही कर मुक्त किया, जिसमें अवैध केबिन व बाउन्ड्रीयों को हटा कर पाबंद किया गया।
इस दौरान सलूम्बर-ईटाली खेड़ा सड़क (एस.एच.-53)- किलोमीटर 6.700 पर काश्तकारों द्वारा 30 वर्षों पूर्व बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को हटा दिया गया है, इस अतिक्रमण से हाइवे पर काफी दुर्घटना हो रही थी। इस कार्रवाही से मार्ग पर सुचारु रुप से आवागमन हो पायेगा व दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। साथ ही पुलिये किनारे पर संचालित केबिन चालक को हटाने हेतु पाबंद किया गया।
दूदर से बाईपास (एस.एच.-53) - किलोमीटर 85.500 से 86.500 के बीच नाली में मिट्टी भरकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग और नाली को पूर्ववत स्थिति में बहाल कर दिया गया है, जिससे सडक पर बरसात के सीजन में पानी ना भरे व आवागमन सुगम रहे।
हाड़ीरानी कॉलेज संपर्क सड़क - पंचायत समिति तक जाने वाली सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर सड़क की मूल चैड़ाई बहाल कर दी गई है।
लवकुश स्कूल से गणेशघाटी सड़क - सड़क किनारे लगी बाधाओं और अवरोधक वृक्षों को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।
इसके साथ ही हाइवे किनारे स्थित केबिन चालको को नोटिस देकर अतिक्रमण ना करने हेतु पाबंद किया गया।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों को बाधा-मुक्त रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।