Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
newsudaipur87
Udaipur में सुरक्षा प्रहरी ही निकला चोर,मेडिकल कॉलेज में तैनात होमगार्ड ने उड़ाई महिला प्रोफेसर की स्कूटी,6 दिन बाद खुला दिलीप खराड़ी बेल्ट नम्बर 707 का राज !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice
Badgaon, Udaipur
| Jul 10, 2026
#rajdhani_khabar
#viralvideos
#udaipur
#udaipurpolice
MORE NEWS
फर्क है जिंदा रहने में
Badgaon, Udaipur | Jul 10, 2026
एलिवेटेड रोड पर पेच वर्क का निगम उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश उदयपुर, 10 जुलाई। शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एलिवेटेड रोड के आसपास चल रहे पेच वर्क कार्य का शुक्रवार को निगम उपायुक्त डॉ. नरेश सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, समतलीकरण और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। डॉ. सोनी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए पेच वर्क पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि सड़कें सुरक्षित और सुगम बनी रहें। साथ ही मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत 8 जुलाई को जिला कलक्टर द्वारा भी एलिवेटेड रोड क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद कार्य में तेजी लाई गई है। उपायुक्त के अनुसार पेच वर्क की शुरुआत उदियापोल क्षेत्र से की गई है। वर्तमान में एलिवेटेड रोड के आसपास क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तेज गति से जारी है। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और विभिन्न क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से पेच वर्क कराया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से उनकी सतत निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, सहायक अभियंता सुनील प्रजापत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Badgaon, Udaipur | Jul 10, 2026
उदयपुर जिले के पुलिस कांस्टेबल व अन्य रैंक के ट्रांसफर लिस्ट Udaipur Police Rajasthan Police
Badgaon, Udaipur | Jul 10, 2026
हाईवे पर अतिक्रमणियों में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी- जिला कलक्टर सलूम्बर,10 जुलाई। सलूम्बर कलेक्टर मुहम्मद जुनैद के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा ने राजस्व टीम का गठन कर हाईवे और विभिन्न मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को तुरंत प्रभाव से हटवाया है। इस कार्रवाई से अतिक्रमणियों में हड़कंप मच गया है। *लगातार कार्रवाई में इन स्थानों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त* सलूम्बर नवनिर्मित जिला अस्पताल के पास किये गये समस्त अतिक्रमणों को राजस्व टीम द्वारा कार्रवाही कर मुक्त किया, जिसमें अवैध केबिन व बाउन्ड्रीयों को हटा कर पाबंद किया गया। इस दौरान सलूम्बर-ईटाली खेड़ा सड़क (एस.एच.-53)- किलोमीटर 6.700 पर काश्तकारों द्वारा 30 वर्षों पूर्व बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को हटा दिया गया है, इस अतिक्रमण से हाइवे पर काफी दुर्घटना हो रही थी। इस कार्रवाही से मार्ग पर सुचारु रुप से आवागमन हो पायेगा व दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। साथ ही पुलिये किनारे पर संचालित केबिन चालक को हटाने हेतु पाबंद किया गया। दूदर से बाईपास (एस.एच.-53) - किलोमीटर 85.500 से 86.500 के बीच नाली में मिट्टी भरकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग और नाली को पूर्ववत स्थिति में बहाल कर दिया गया है, जिससे सडक पर बरसात के सीजन में पानी ना भरे व आवागमन सुगम रहे। हाड़ीरानी कॉलेज संपर्क सड़क - पंचायत समिति तक जाने वाली सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर सड़क की मूल चैड़ाई बहाल कर दी गई है। लवकुश स्कूल से गणेशघाटी सड़क - सड़क किनारे लगी बाधाओं और अवरोधक वृक्षों को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है। इसके साथ ही हाइवे किनारे स्थित केबिन चालको को नोटिस देकर अतिक्रमण ना करने हेतु पाबंद किया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों को बाधा-मुक्त रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Badgaon, Udaipur | Jul 10, 2026