प्रतापगढ़: विकास भवन प्रांगण में लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टाल का उद्घाटन डीएम ने किया
आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विकास भवन प्रांगण में विभिन्न तरह के तीन दिवसीय स्टाल लगाए गए है। सोमवार को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया । डीएम ने कहा की लागये गए स्टाल में प्युरिटी का विशेष ध्यान दिया गया है ।