प्रतापगढ़: सडौरा गांव में बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज किया गया रेफर
रानीगांज़ थाना क्षेत्र के सडौरा गांव में रविवार रात 10.30 बजे घर के पीछे पेशाब करने गए मोहम्मद शोएब नाम के युवक को दबंग पड़ोसियों ने गोली मार दी। आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने घायल अवस्था में शोएब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला मेडिकल कॉलेज और फिर प्रयागराज के रेफर कर दिया।