गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान पूर्ण
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान सोमवार को मां आदिशक्ति के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ पूर्ण हुआ। नवमी तिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और लोकमंगल व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र क