कुशीनगर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास ओमनी वैन और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
[ Kushinagar, Yogi Adityanath ]
#Kushinagar