शाहपुर: बीजादेही अपहरण कांड: बैतूल पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Shahpur, Betul | Nov 3, 2026 बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम बालईमाल में युवती के अपहरण और परिवार के साथ मारपीट के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत 24 वर्षीय युवती राधिका यादव को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम