पटियाली: पटियाली में दिनदहाड़े घर में घुसे तीन बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, तीनों को किया गिरफ्तार
कासगंज। पटियाली में शुक्रवार शाम तीन बदमाश एक घर में घुस गए और गृहस्वामी राहुल यादव पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो बदमाश छत पर चढ़ गए। पुलिस ने एक बदमाश को छत से कूदते ही दबोच लिया। दो अन्य बदमाश घर में छिपे रहे पुलिस ने चारों तरफ से घर को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी।