सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत अंग्रेजी भाषा एवं रोजगार के बदलते परिदृश्य पर विशेषज्ञ व्याख्यान
तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा एवं संचार कौशल भी रोजगार के लिए महत्वपूर्ण
=============================
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, छिन्दवाड़ा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए युवा काउंसलिंग एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. पी.एन. सनेसर द्वारा “English and Job Market in Current Scenario” विषय पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विशेषज्ञ व्याख्यान में डॉ. पी.एन. सनेसर ने वर्तमान रोजगार परिदृश्य में अंग्रेजी भाषा एवं प्रभावी संचार कौशल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी योग्यता के साथ Communication Skills, English Language Proficiency, Personality Development एवं Interview Skills का विकास भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भाषा एवं संचार क्षमता को निरंतर विकसित करने तथा रोजगार क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
तकनीकी ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद कौशल भी आवश्यक - इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने कहा कि उद्योग एवं रोजगार का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ अंग्रेजी भाषा, प्रभावी संचार, आत्मविश्वास एवं साक्षात्कार कौशल का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को रोजगार क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा अपने कौशल को उसी अनुरूप विकसित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रतिदिन अपने संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर भी कार्य करें और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं।
विद्यार्थियों ने संवाद के माध्यम से प्राप्त किया करियर संबंधी मार्गदर्शन
विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने रोजगार एवं करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा समाधानपरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्तमान जॉब मार्केट की आवश्यकताओं तथा अंग्रेजी भाषा के व्यावहारिक उपयोग को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती नीलम खासकलम द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री राकेश कुमार कावरे ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती ओम कटकवार, श्रीमती शाइस्ता अंसारी, कुमारी आकांक्षा बुनकर, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती शैली कराड़े, कुमारी ज्योति कामडे सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
PMO India Dr Mohan Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh