बांका: खजूरकोरामा गांव में शिक्षाविद डा. बीपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण, धोरैया के पूर्व विधायक ने किया
Banka, Banka | Dec 20, 2024 शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे खजूरकोरामा गांव में जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ महाविद्यालय परसा, सारण के प्रिसिंपल स्व. डा. बीरेन्द्र प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा राय के सौजन्य से प्रतिमा का अनावरण धोरैया के पूर्व जदयू विधायक मनीष कुमार के द्वारा किया गया।