बांका: फाइनेंस बैंक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया
Banka, Banka | Dec 20, 2024 चक्काडीह चौक के समीप पिछले दिनों एक फाइनेंस कर्मी अभिषेक कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में बांका पुलिस ने तीन दिनो के अंदर मामले का उद्दभेदन करते हुए हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसको लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे फाइनेंस बैंक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया।