बांका: तीन अलग-अलग गांवों से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Banka, Banka | Dec 20, 2024 सदर पुलिस ने शुक्रवार कि सुबह करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कारीकादो गांव निवासी सुभाष यादव, ओल्हानी गांव निवासी विजय यादव एवं विजयनगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी हुआ था।