बांका: बौंसी प्रखंड मुख्यालय में लैंगिक उत्पीड़न सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित
Banka, Banka | Dec 20, 2024 लैंगिक उत्पीड़न सप्ताह अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रखंंड मुख्यालय बौंसी सभागार में किया गया। कार्यशाला में सभी महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका महिला कर्मी एवं आंतरिक समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ,महिला एवं बाल विकास निगम, राजीव रंजन ने किया।