बांका: सिविल सर्जन कार्यालय में परिवार नियोजन सामग्रियों के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया
Banka, Banka | Dec 20, 2024 राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निदेशानुसार परिवार नियोजन सामग्रियों के पोर्टल पर ऑनलाईन मैनेजमेंट के लिए जिलान्तर्गत कार्यरत सभी सीएचओ को प्रशिक्षित किया जाना है। जिसके तहत शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे से सिविल सर्जन सर्जन कार्यालय के सभागार में धोरैया, चांदन, बेलहर के सभी सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया।