बांका: सिंहनान पंचायत में प्रशासन ने गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया, शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं
Banka, Banka | Dec 20, 2024 सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में कार्यक्रम व शिविर आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से सिंहनान पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सरकार के सभी विभागों की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।