तिजारा: भिवाड़ी में श्रमिकों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन जारी, टॉयजोन इंपैक्स के 200 कर्मचारी धरने पर बैठे
Tijara, Alwar | Apr 18, 2026 भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह 8 बजे खिलौने बनाने वाले टॉयजोन इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लगभग 200 कर्मचारी कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए।श्रमिक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और लिखित आश्वासन मिलने तक काम पर लौटने से इनकार कर रहे हैं। श्रमिक 12 घंटे की शिफ्ट के बजाय 8 घंटे की ड्यूटी पर 17000 से ₹20000 मासिक वेतन की मांग पर अड़े हैं।