जलालपुर: बंदीपुर से सारनाथ के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ छात्र-छात्राओं का दल, 2 दिन तक ऐतिहासिक जानकारी से होंगे रूबरू
रामहित भोरईराम इंटर कालेज और रामहित लछिमन स्मारक महिला महाविद्यालय बंदीपुर के छात्र छात्राओं का संयुक्त दल शैक्षिक भ्रमण पर मंगलवार सुबह 8 बजे बंदीपुर से सारनाथ के लिए रवाना हुआ।प्रधानाचार्य श्रीदत्त प्रजापति के निर्देशन और डिग्री कालेज के प्राचार्य अवधेश कुमार के नेतृत्व में यह दल जौनपुर मिर्जापुर चुनार वाराणसी के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा।