जलालपुर: जालसाजों ने नया तरीका अपनाया, गरीब को जमानत के रूप में बैठाकर कटका में दुकानदार से ठग लिए ₹15 हजार
कटका बाजार में शौर्य गारमेंट्स पर साड़ी खरीदने के बहाने जालसाजों ने फिल्मी अंदाज में 15 हजार की ठगी की। रविवार 2 बजे हुई इस वारदात में ठग ने जिसे जमानत के तौर बैठाया वह महज पांच सौ की लालच में बलि का बकरा बन गया। जिसे दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया। जहां काफी मशक्कत के बाद मामला निपटाया गया। उक्त मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।