जलालपुर: अग्निकांड मामले में आलापुर पुलिस ने 5 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रामनगर ब्लॉक मुख्यालय के पास सड़क के किनारे अस्थायी छप्पर वाली दुकान में हुए अग्निकांड मामले में आलापुर पुलिस ने शुक्रवार 4 बजे पांच नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कर छानबीन शुरू कर दिया। भीम आर्मी की सक्रीयता एवं सपा विधायक के दौरे के बाद पुलिस ने सिपाह निवासी राम किशुन की तहरीर पर यह कदम उठाया है।