जलालपुर: सऊदी अरब में नत्थूपुर लौधना निवासी करामत अली की मौत के बाद उनकी पत्नी को डीएम ने दिया करीब ₹55.29 लाख का चेक
नत्थूपुर लौधना निवासी करामत अली की कुछ दिन पहले सऊदी में हुई मौत के बाद उनकी विधिक वारिस पत्नी शाहजहां को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार 3 बजे पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रु० का चेक प्रदान किया। यह रकम वहां स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जिलाधिकारी के खाता में जमा करायी गयी थी। यह धनराशि पाने के बाद शाहजहां ने प्रशासन का आभार जताया।