बंदीपुर बाजार के निकट बाबा जगरदेव मन्दिर परिसर में चल रही रामकथा सुनने के लिए सोमवार शाम 5 बजे श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ख्यातिलब्ध कथा वाचिका रिचा मिश्रा ने सोमवार को राम विवाह प्रसंग की कथा सुना कर उपस्थित समूह को भाव विभोर कर दिया। 26 दिसंबर से शुरू होकर यह कथा 1 जनवरी को समाप्त होगी।