जलालपुर: जलालपुर के सभी शक्ति केन्द्रों के बूथों पर उत्साह के साथ सुना गया पीएम मोदी के मन की बात का 117वां एपिसोड
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के निर्देशन में जलालपुर के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथो पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात उत्साह के साथ सुनी गई। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि मोदी के मन की बात का 117 वां एपिसोड कई मामलों में महत्वपूर्ण रहा। मौजूद लोगों ने पीएम के मन की बात सुनकर खुद में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।