गढ़ी: परतापुर उप जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होंगे
Garhi, Banswara | Apr 17, 2026 गढ़ी उपखण्ड के परतापुर उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और भवन के रखरखाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है।शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के निर्देशों बाद स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम सिविल विंग के उच्च अधिकारियों ने अस्पताल का विस्तृत दौरा कर आवश्यक मरम्मत कार्यों को चिन्हित किया।