लखीसराय: पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा की टक्कर से किशोरी घायल
पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार की पूर्वाह्न 10:15 पर ई-रिक्शा की टक्कर से एक किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा की किशोरी सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा वाहन चालक ने टक्कर मार दी।