सहाड़ा: 40 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्रामीण सेवा शिविर में गौरी बाई को मिला आवासीय पट्टा
sahada / गंगापुर = ग्राम पंचायत सोनियाणा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 40 वर्षों से आवासीय पट्टे के लिए भटक रही झबरकिया निवासी गौरी बाई को मौके पर ही मालिकाना हक मिल गया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका पट्टा स्वीकृत किया गया।