भीलवाड़ा: एक माह बाद भी नहीं मिला न्याय: कुणाल गुर्जर की मां दीपिका गुर्जर का दर्द छलका, 18 जून को जयपुर में धरने का ऐलान
भीलवाड़ा। बहुचर्चित कुणाल गुर्जर मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार का संघर्ष लगातार जारी है। घटना को लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद परिवार का आरोप है कि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। इसी को लेकर कुणाल की मां दीपिका गुर्जर ने प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।