कर्वी: शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव की चुनाव आयोग द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में चित्रकूट में आज सोमवार की दोपहर 2 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया है। चुनाव चोरी के विषय में चुनाव आयोग की ज्ञापन देने जाते समय पुलिस द्वारा अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर देशभर में सपाइयों द्वारा विरोध किया जा रहा है।