कर्वी: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं झुरही कुइयां आश्रम में स्थित बजरंगबली महाराज
चित्रकूट जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर शीतलपुर गांव के पास कर्वी मानिकपुर संपर्क मार्ग में स्थित है झुरही कुइया का आश्रम। उक्त स्थान में बजरंगबली महाराज जी का प्रसिद्ध स्थान है । मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और दर्शन करके अपनी मनोकामनाओं को भगवान के सामने रखते हैं।