कर्वी: सीतापुर के मालकाना में 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का PM
सीतापुर के मलकाना में गांव में आज सोमवार की सुबह तड़के 5:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय युवक चुन्नू पुत्र चिरौंजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बगीचे से सब्जी तोड़ने के बाद चुन्नू ने फांसी लगा लिया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज सोमवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।