कर्वी: मानिकपुर ओहन के पास हाईटेंशन तार गिरने से रेल यातायात सात घंटे ठप रहा
मानिकपुर जं. से बांदा रूट पर शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया। बीते शनिवार की रात करीब 9 बजे मानिकपुर के आगे ओहन स्टेशन और गेट संख्या 405 के बीच गुजर रही 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस की गार्ड बोगी को छूते हुए हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। तब तक ट्रेन आगे निकलकर रुक गई थी। तार गिरने के बाद मानिकपुर-झांसी रेल मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।