कर्वी: मानिकपुर तहसील के चंद्रा मारा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रोड बनवाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर की अपील
मानिकपुर तहसील के चंद्रा मारा गांव में रोड बनवाने की मांग को लेकर आज सोमवार की दोपहर 2 बजे दो दर्जन ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रा मारा से ऊंची ,धोबहरा, उमरहन कोईलिहाई और गेड़वारी गांवों मे रोड न होने से ग्रामीणों को शिक्षा से लेकर इलाज तक नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव मे रोड बनवाने की मांग की है।