कर्वी: आगामी स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत, ASP ने पहाड़ी कस्बे में सुरक्षा का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी की उपस्थिति में कस्बा पहाड़ी के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया।