पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि CBI, ED, Income Tax या जितनी भी जांच करनी है, कर ली जाए, वह हर प्रकार की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। हरीश रावत ने कहा कि उनके पास कई तरह के “कारीगर”, “हाथ” और “हथियार” हैं और वे जितने हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनमें सामर्थ्य है, वे हर प्रकार की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड की राजनीति में जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं।
#HarishRawat #Uttarakhand #Congress #CongressUttarakhand #ED #CBI #IncomeTax #Investigation #PoliticalStatement #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #HarishRawatNews #CongressNews #BJP #PoliticalControversy #Dehradun #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniNews #HaldwaniExpressNews