पहाड़ी: कैथवाड़ा थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
कैथवाड़ा क्षेत्र की कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, भारी बारिश से आमजन को हो रही परेशानियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने अपराधों की रोकथाम में आमजन से सहयोग की अपील की। वहीं श्रावण मास में कांवड़ यात्राओं के दौरान रास्तों पर किसी तरह का विवाद न हो और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।