बड़ी कार्रवाई : समस्तीपुर में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, उत्पाद अधीक्षक ने दी जानकारी.
समस्तीपुर। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने रविवार सुबह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास एनएच-28 पर घेराबंदी कर शराब लदा डीसीएम ट्रक जब्त किया। ट्रक से 206 कार्टन में रखी 1837.080 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें ग्रीन लेबल और एम्पियर ब्लू ब्रांड की शराब शामिल है।
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना पर पटोरी उत्पाद थाना की टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी सलाउद्दीन के रूप में हुई है। मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
#BreakingNews #Samastipur #SamastipurNews #LiquorSmuggling #BiharPolice #समस्तीपुर #शराबतस्करी #विदेशीशराब #उत्पादविभाग #दलसिंहसराय #डैनीचौक #BiharNews