हथुआ: अनिश्चितकालीन हड़ताल से ठप हुआ सरकारी कामकाज, पंचायत से प्रखंड तक जनता परेशान
सीओ और राजस्व कर्मचारियों के बाद अब पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे सरकारी कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, आवासीय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और दाखिल-खारिज जैसे कार्