कटकमदाग: कटकमदाग में “नीर चौपाल” आयोजित, पेयजल समस्याओं के समाधान पर ज़ोर
ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को एक बजे कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में “नीर चौपाल” का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जल सहिया और आम लोगों की भागीदारी से क्षेत्र की पेयजल समस्याओं, खासकर खराब चापानलों को चिन्हित किया गया।