हरिद्वार: VIP घाट के पास हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलता पेड़ गिरा सड़क पर, बाईक सवार 2 घायल
बुधवार को हरिद्वार - देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर VIP घाट के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एनएच के किनारे एक पेड़ में बिजली के तार की स्पार्किंग से आग लग गई और जलता पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बाईक सवार 2 युवक घायल हो गए, जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के बाद पेड़ को सड़क से हटाया।