हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद तिराहे से दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख कीमत का गांजा किया बरामद
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने आज रावली महदूद तिराहे से दो गांजा तस्करों को दबोच दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9.128 kg गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की मार्किट वैल्यू करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के नाम जाकिर पुत्र ताहिर और जाकिर पुत्र रियाज हैं जो यूपी के बिजनौर जिले के निवासी हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।