हरिद्वार: ज्वालापुर में वाहन रिकवरी एजेंटों ने दिल्ली पुलिस टीम को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर में दिल्ली NH पर रानीपुर झाल के समीप वाहन रिकवरी एजेंटों ने दिल्ली पुलिस की एंटी स्नैचर टीम को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, एक तफ्तीश के मामले में आई दिल्ली पुलिस की टीम कार से वापस लौट रही थी। तकरीबन डेढ़ दर्जन रिकवरी एजेंटों ने कार की EMI किश्तें जमा ना करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस पर हमला बोल दिया, ज्वालापुर पुलिस के पहुंचते ही एजेंट भाग निकले।