हरिद्वार: कोतवाली पुलिस ने मोतीचूर फाटक से एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 9.250kg गांजा किया बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज मोतीचूर फटाक से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपों के कब्जे से पुलिस ने 9 किलो 250 ग्राम गांजा भी बरामद किया। आरोपी का नाम रोहित है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया।