हरिद्वार: चंडी घाट के पास दूध की डेरी में निकला कोबरा सांप, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू
मंगलवार शाम चंडी घाट के पास एक दूध की डेरी में अचानक कोबरा सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नेक कैचर टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया। मानसून के इस मौसम में बड़ी संख्या में सरिसर्प निकल रहे हैं। वन कर्मियों ने लोगों से सांपों को न मारने की अपील की है।