हरिद्वार: 30 जून को हुए झगड़े में परिजनों ने घेरी रानीपुर कोतवाली, पुलिस ने 2 दिनों में सभी को पकड़ने का दिया आश्वासन
बीती 30 जून को BHEL में कार भिडंत में दो पक्षों में हुए झगड़े में बीच बचाव कर रहे नितेश झा के सर पर हमला कर दिया गया था। पहले हरिद्वार फिर देहरादून और उसके बाद दिल्ली में उपचार के दौरान नितेश झा की मौत हो गई थी। मामले में मंगलवार शाम रानीपुर कोतवाली का परिजनों ने घेराव किया। रानीपुर कोतवाल ने 2 दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।