दरभंगा, 31 अक्टूबर 2026 :-
सुरक्षित बचपन अभियान के प्रथम चरण का समापन समारोह आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार एवं न्यायालय संवेदनशीलता के साथ भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों से उनके साथ होने वाले लैंगिक अपराधों एवं असुरक्षित स्पर्श के खिलाफ विरोध एवं शिकायत करने की अपील की।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित रहना पूरे समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को शोषण के विरुद्ध शिकायत के लिए टाल फ्री नंबर 1098, 1930, 15100 आदि की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के हुआ,कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा आयोजित क्विज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में सफल बच्चों को जिला जज ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सफल बच्चे अंकिता, रितु, श्याम, मिन्नत, सुधांशु, साबरीन, दूर्गा, सोनाक्षी, संजना, नव्या आदि थे।
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सौरव, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर,प्रधानाध्यापक मोहम्मद साजिद हसन, पूर्व प्रधानाध्यापक रामबुझावन रमाकर यादव आदि मौजूद थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar
2 views | Darbhanga, Bihar | Oct 31, 2026