*भारत की जनगणना-2027 (द्वितीय चरण) को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
*उप विकास आयुक्त ने संवेदनशीलता एवं पूरी निष्ठा के साथ जनगणना कार्य संपन्न कराने का किया आह्वान*
दरभंगा, 31 अक्टूबर 2026:-
भारत की जनगणना-2027 (द्वितीय चरण) के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर दरभंगा जिले में चार्ज पदाधिकारियों एवं सहायक पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन उप विकास आयुक्त-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी ने चार्ज पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता एवं तत्परता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आंकड़ों की शुद्धता ही जनसंख्या जनगणना की सफलता का मूल आधार है। जनगणना के दौरान संकलित सटीक आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे योजनाओं को अधिक उद्देश्यपरक, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का बेहतर उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की अपेक्षा की।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar
2 views | Darbhanga, Bihar | Oct 31, 2026